May 18, 2026

गैर-इरादतन हत्या करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 
गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-102/25, धारा 105 बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त- 01. बाला मिश्रा उर्फ विनोद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। 
वादी पृथ्वीनाथ तिवारी पुत्र रामप्रसाद तिवारी निवासी ग्राम चमैनिया (दिखलौल) थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा थाना इटियाथोक में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 11.05.2025 की रात्रि में उनके बड़े भाई चन्द्रशेखर तिवारी, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ थे, घर से निकलकर ग्राम अमराडीहा शाहपुर स्थित कृष्णमोहन मिश्रा के घर चले गये थे। आरोप है कि इसी बात से आक्रोशित होकर शेषनरायण मिश्रा, कृष्णमोहन मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा व अनिल मिश्रा पुत्रगण अयोध्या प्रसाद मिश्रा निवासीगण अमराडीहा शाहपुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा चन्द्रशेखर तिवारी को लाठी-डण्डों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उपचार के दौरान चन्द्रशेखर तिवारी की मृत्यु हो गयी है। वादी की लिखित तहरीर पर थाना इटियाथोक में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। जिसमें आज दिनांक 18.05.2026 को थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्त बाला मिश्रा उर्फ विनोद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर  न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त
01. बाला मिश्रा उर्फ विनोद मिश्रा पुत्र जगनारायण मिश्रा निवासी ग्राम अमराडीहा शाहपुर गनवरिया .थाना इटियाथोक गोण्डा।


No comments: