गोण्डा - आज दिनांक 13.04.2026 को Student Police Experiential Learning (SPEL) Program फेज-3 के अंतर्गत जनपद गोण्डा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) गोण्डा श्री राधेश्याम राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान नामित छात्र-छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे Yaksha App, CCTNS, UP COP, जनरल डायरी (GD), आमजन की शिकायतों का पंजीकरण एवं निस्तारण, तथा महिला हेल्प डेस्क के कार्य एवं अभिलेखों के रखरखाव के संबंध में विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण उपरांत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर उन्हें संबोधित करते हुए पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, दायित्वों एवं समाज में पुलिस की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी अभियानों जैसे मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, एंटी रोमियो अभियान एवं साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। उन्हें साइबर अपराध, बाल विवाह, पोक्सो एक्ट (POCSO Act), नवीन आपराधिक कानून, घरेलू हिंसा एवं महिला/बाल सुरक्षा से संबंधित विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा बचाव के उपाय बताए गए।
क्षेत्राधिकारी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने एवं बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई, जो निम्नवत हैं—
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
1090 – वूमेन पावर हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
108 – एंबुलेंस सेवा
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
102 – स्वास्थ्य सेवा
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना एवं महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।
No comments:
Post a Comment