Apr 13, 2026

आनंद पांडे हत्याकांड, दो हत्याभियुक्त गिरफ्तार

 गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 - 111/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/109(1)/110/352/118(2)/61(2)/3(5) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित 02 आरोपी हत्याभियुक्तों -  1. अनुपम शुक्ला उर्फ अनूप, 2. उदयभान शुक्ला निवासीगण ग्राम इन्दईकपुरवा रुद्रगढ़ नौसी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को बग्गी रोड से मतवरिया जाने वाली रोड पर थाना क्षेत्र धानेपुर से गिरफ्तार कर व घटना स्थल से 01 अदद चाकू (आलाकत्ल) बरामद किया गया। । 
वादी भवनाथ पाण्डेय पुत्र स्व० गंगोत्री पाण्डेय निवासी ग्राम बेलहरी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना धानेपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि उनका नाती सत्य प्रकाश शुक्ला बग्गीरोड स्थित अनिल ओझा के हास्पिटल न्यू मेडलाइड बग्गीरोड में काम करता है । वहाँ दिनांक 12.04.2026 को ड्यूटी की बात को लेकर विपक्षीगण 1. अनुपम शुक्ला उर्फ अनूप, 2. उदयभान शुक्ला आदि के साथ वाद विवाद हुआ जिस पर नाराज विपक्षीगण द्वारा सत्यप्रकाश तथा सूचना पाकर बीच बचाव करने पहुँचे वादी के पुत्र आनन्द पाण्डेय लोहे की रॉड व चाकू से मारकर घायल कर दिया । दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये जहाँ आनन्द पाण्डेय मृत घोषित कर दिया गया तथा सत्यप्रकाश का इलाज कराया जा रहा है ।  प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 13.04.2026 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्तगण 1. अनुपम शुक्ला उर्फ अनूप, 2. उदयभान शुक्ला निवासीगण ग्राम इन्दईकपुरवा रुद्रगढ़ नौसी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को बग्गी रोड से मतवरिया जाने वाली रोड पर थाना क्षेत्र धानेपुर से गिरफ्तार कर घटना स्थल से 01 अदद चाकू (आलाकत्ल) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. अनुपम शुक्ला उर्फ साजन उर्फ अनूप शुक्ला पुत्र विनोद कुमार शुक्ला नि0 इन्दईकपुरवा रुद्रगढ़ नौसी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा 
02. उदयभान शुक्ला पुत्र संतोष शुक्ला निवासी इन्दईकपुरवा  रुद्रगढ़ नौसी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।


No comments: