Apr 28, 2026

सराफा व्यापारी से लूट, आभूषण से भरा बैग छीन ले गए बदमाश

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में सराफा व्यापारी से छीनैती की घटना सामने आई, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के पास अज्ञात बदमाशों ने सराफा व्यापारी से आभूषण भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। घटना नारायन पुर माझा क्रासिंग की है।

No comments: