अमेठी - तेज़ हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश ने जन जीवन प्रभावित कर दिया है, आकाशीय बिजली गिरने से बेटे की मौत हो गई जबकि पिता घायल हो गया। करीब 6 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश व तेज हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं पेड़ गिरने से दीवार ढह गई जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई।
बारिश के दौरान तेज हवा में सड़क किनारे लगा साइन बोर्ड गिर गया,साइन बोर्ड गिरने से 4 राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज़ हवाओं से सैकड़ों पेड़ व बिजली के पोल गिर गए,बिजली व्यवस्था ठप हो गई जिसके चलते सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए।
No comments:
Post a Comment