करनैलगंज/गोण्डा - तहसील में बार व बेंच के बीच लम्बे अरसे से चल रहा धरना समाप्त हो गया। बुधवार से सभी न्यायालयों पर पूर्व की भांति कार्य प्रारंभ हो सकेगा। बार एसोसिएशन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मंगलवार को उपजिलाधिकारी सुश्री नेहा मिश्रा ने धरना स्थल पर पहुंच गई,अधिवक्ताओं से वार्ता हुई, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने अनिश्चित काल के लिए धरना समाप्त कर दिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायलय की कार्य प्रणाली में औपचारिकता न की जाए बल्कि न्याय दिखाई पड़ना चाहिए। इस दौरान तहसील के तमाम अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
Apr 28, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment