Apr 1, 2026

रोली टीका से बच्चों का स्वागत, किताबें पाकर बच्चे हुए खुश

 रोली टीका से बच्चों का स्वागत, किताबें पाकर बच्चे हुए खुश

फखरपुर, बहराइच। शैक्षिक सत्र 2026 - 2027 का आगाज बुधवार से हो चुका है। ऐसे में छात्र - छात्राओं को रोली टीका लगाकर स्वागत किया गया।संविलयन विद्यालय कोदही के शिक्षक रवीन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि बच्चों का स्वागत फूल देकर और रोली अक्षत का टीका लगा करके किया गया। नई कक्षा में जाने से बच्चों में एक उत्साह देखने को मिला। शिक्षक रवीन्द्र ने कहा कि ये बच्चे ही हम शिक्षकों की असली पूंजी होते है। इनसे ही हमारा अस्तित्व है। पुरानी किताबों को बच्चों में वितरित किया गया। किताबें पाकर बच्चे खुश दिखे। छात्र आशीष चौहान, शेखर पाठक, विवेक, छात्रा अंकिता, मोहिनी, मानसी आदि ने कहा कि जब तक नई किताबें नहीं मिलती हैं तब तक इन्हीं पुरानी किताबों से पढ़ाई करेंगे। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका जकिया अंजुम, शिक्षक राजेश तिवारी, जमील अहमद, महेंद्र प्रताप व राजेश प्रजापति मौजूद रहें।

No comments: