गोण्डा - जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार को जनपद में कोविड के कारण अनाथ हुए एक बालक को रू. 10 लाख की सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजनान्तर्गत कोविड के कारण माता-पिता दोनों को खो चुके बच्चों के बैंक खाते में आर्थिक सहायता की धनराशि फिक्स डिपाजिट कराया गया है। इस वर्ष करनैलगंज विकास खण्ड क्षेत्र के एक बच्चे के 23 वर्ष पूर्ण होने उये धनराशि रू. 10.00 लाख का चेक प्रदान किया गया है। चेक पाकर बालक ने मा० प्रधानमंत्री व जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया और कहा कि इस योजना ने शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा के रूप में जो सहयोग दिया है, यह भविष्य के लिए एक मजबूत नींव है। इस प्रयास ने आत्मनिर्भर बनने और समाज में एक सार्थक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है, आपको विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि इस सहायता का सदुपयोग कर, एक सफल और जिम्मेदार नागरिक बनूँगा।
इसी तरह जिलाधिकारी ने उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत 04 बच्चों को स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया।
इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, संरक्षण अधिकारी नेहा श्रीवास्तव, आंकड़ा विश्लेषक शिवगोविन्द वर्मा आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment