वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, लगी पुरस्कारों की झड़ी
जरवल के प्राथमिक विद्यालय मुड़ियाडीह में मेधावी छात्रों को सम्मान के साथ बीएसए ने नये सत्र के लिये स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ
बहराइच -जरवल विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मुड़ियाडीह में बुधवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में नन्हे छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त कक्षा कक्ष का उद्घाटन व वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी हुआ।मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि बीईओ अरविंद बहादुर सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीएसए ने कहा, "सरकारी स्कूलों में ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास व रचनात्मकता बढ़ाते हैं।" उन्होंने मेधावी छात्रों को मेडल, पुरस्कार व अंकपत्र वितरित किए। एआरपी विनय शुक्ल ने संचालन किया, जबकि मुख्य अतिथि ने नीम का पौधा रोप पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।नए सत्र के लिए स्कूल चलो अभियान शुरू करते हुए नामांकन वाले बच्चों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। बीएसए ने रैली को हरी झंडी दिखाई, जो शिक्षकों व बच्चों ने गांव-गांव जाकर अभिभावकों को नामांकन व निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी दी। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ऋचा त्रिपाठी व शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आभार माना।

No comments:
Post a Comment