गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नेतृत्व में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अभियुक्त उमेश प्रताप सिंह पुत्र इन्द्रसेन सिंह को पूरे ललक बाबाजी मंदिर मोड के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 573 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।
जनपद गोण्डा में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 31.03.2026 को उ0नि0 अक्षय कुमार चौधरी मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान ग्राम पुरेललक, बालाजी मंदिर मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम उमेश प्रताप सिंह पुत्र इन्द्रसेन सिंह निवासी जगदीशपुर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा बताया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 02 किग्रा 573 ग्राम अवैध गांजा व ₹8880/- नकद (गांजा बिक्री की धनराशि) बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. उमेश प्रताप सिंह पुत्र इन्द्रसेन सिंह नि0 जगदीशपुर थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment