Apr 21, 2026

अंबेडकर जी जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम


करनैलगंज/गोण्डा - डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 135 वाँ भव्य जन्मोत्सव समारोह नांदी पुरवा संत रविदास नगर में नव युवक संघ के तत्वावधान में मनाया गया। तथागत बुद्ध व बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बुद्ध वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता रामकुमार राव एवं संचालन टीपी अशोक महासचिव श्रावस्ती महाविहार ने किया। मुख्य अतिथि मेजर राजाराम प्राचार्य कन्हैया लाल इंटर कॉलेज रहे। मोहम्मद अहमद प्रधान, शिवदयाल प्रधान प्रतिनिधि व केशव राम गौतम पूर्व प्रधान बुढ़वलिया सहित समिति के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। मार्गदर्शक रमेश विमल जी प्रवक्ता टॉमसन सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज ने ओजस्वी वक्तव्य देते हुए दलित समाज को आगे आने का राजनीतिक अधिकार प्राप्त करने की बात कही। मुख्य वक्ता ए के नंद जी ने बाबा साहब के शानदार व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे रामकुमार राव जी ने बाबा साहब के संघर्षों को विस्तार से बताया। डॉक्टर मुख्तार आजाद, यावर हुसैन मुन्ना,बीपी विवेक सहित सभी वक्ताओं ने बाबासाहब को महान समाज सुधारक,नारी उत्थान के प्रणेता,संविधान शिल्पी, दलित व कमजोरों की सशक्त आवाज के तौर पर नमन किया। याकूब सिद्दीकी अज़्म, मीना बौद्ध व छोटेलाल ने बाबा साहब को समर्पित गीत प्रस्तुत किये। छात्रा सुजाता बौद्ध ने कविता सुनाई। बच्चों ने माता सावित्री बाई फुले और नारी शिक्षा पर नाटक प्रस्तु किया। मुख्य अतिथि राजाराम प्राचार्य ने डॉक्टर अंबेडकर के सूत्र शिक्षित बनो संगठित रहो व संघर्ष करो पर प्रकाश डाला। मुख्य आकर्षण लोग गायक जमुना प्रसाद कनौजिया और मालती निषाद बाराबंकी के गायन का लोग देर रात तक आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में अनोखेलाल नपाप अध्यक्ष पुत्र व प्रतिनिधि, बाबा आशीष गिरी, रमेश चंद्र राजस्व निरीक्षक , रामतेज एडवोकेट,रामपाल भास्कर,शिक्षक रोहित कुमार, मनोज कुमार,ओम शरण गौतम, संतराम,अनूप सिद्धार्थ,खेम चन्द्र,राजाराम मिश्रा,मंसूर अहमद, मेराज खान,डॉक्टर रवि सभासद,गुरु शरण,सूर्य प्रकाश, बीपी सरोज, अनुज गौतम, संतोष, मंजेश, भास्कर नंदकुमार मौर्य सहित अन्य ने सक्रिय योगदान दिया। सतीश गौतम,अजय कुमार, गुड्डू, राम तीरथ,मनोज कुमार,अभिषेक गौतम,राजेंद्र गौतम,वासुदेव,दयाल प्रधान सहित नव युवक संघ के सदस्यों व नादीपुरवा वासियों ने कार्यक्रम में अहम किरदार अदा किया।

No comments: