गोण्डा - जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत जगन लालापुरवा (बालपुर जाट) गांव में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्ची शिवानी सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने गोंडा-लखनऊ हाईवे पर बच्ची का शव रखकर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर दी। हालात कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गए। पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
No comments:
Post a Comment