गोण्डा - परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े पुरवा (पूरे अजब) से एक मंदबुद्धि व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी चंदर पुत्र भगौती प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र पप्पू, जो मंदबुद्धि है, दिनांक 14 अप्रैल 2026 को अचानक घर से बिना बताए कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। थक-हारकर परिजनों ने 18 अप्रैल 2026 को थाना परसपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज हुए कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इससे परिजन बेहद चिंतित और परेशान हैं। परिवारी जनों का कहना है कि वे लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई कर पप्पू को सकुशल बरामद करने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment