गोण्डा - विगत 27/04/2026 को वादनी द्वारा थाना धानेपुर को सूचना दी कि वह शौच के लिए बाहर गई थी कि विपक्षी रास्ते में उसे देखकर अश्लील भाषा का प्रयोग/हरकत करने लगे। इसके बारे में वह अपने पति से घर आकर बताई तो उसके पति विपक्षीयो से पूछने गए तो इसी बात से नाराज होकर विपक्षीगण गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडा, चाकू से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। वादनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमे आज दिनांक 27.04.2026 को थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 03 आरोपी अभियुक्तों 01.अनिल कुमार, 02.अजय कुमार, 03. प्रदीप कुमार को कस्बा धानेपुर उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
Apr 28, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment