Aug 18, 2026

प्रान्तीय रक्षक दल के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

 मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना का किया शुभारम्भ

वर्दी भत्ता के लिए पीआरडी जवानों को मिलेंगे तीन हज़ार रूपये 

बहराइच। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, रामगढ़ताल, गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों के भव्य राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने पीआरडी जवानों के लिए मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना का शुभारम्भ किया तथा कैशलेस इलाज की सुविधा के लिए 10 जवानों को कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने पीआरडी जवानों के दैनिक भत्ते को रू. 500=00 से बढ़ाकर रू. 600=00 करने तथा पीआरडी जवानों के लिए वर्दी भत्ते के तौर पर रू. 3000=00 दिये जाने की घोषणा भी की गई। गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी आलोाक सिंह व अन्य अधिकारी तथा युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, विभिन्न थानों, यातायात और सरकारी संस्थानों में तैनात सैकड़ों की संख्या पीआरडी जवान व महिला स्वयंसेवकों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। सजीव प्रसारण के दौरान जैसे ही मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मंच से पीआरडी जवानों के दैनिक भत्ते को रू. 500=00 से बढ़ाकर रू. 600=00 प्रतिदिन करने की घोषणा करते ही पूरा विकास भवन सभागार पीआरडी जवानों की गगनभेदी तालियों से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक फैसले से जनपद बहराइच के पीआरडी जवानों की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी। मानदेय में वृद्धि किये जाने के लिए स्थानीय जवानों द्वारा मुख्यमंत्री जी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि पीआरडी जवान विपरीत परिस्थितियों में भी पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज की सुरक्षा में अहम योगदान दे रहे हैं। दैनिक भत्ता वृद्धि से जवानों के आत्मविश्वास में बढोत्तरी होने वे और बेहतर ढंग से अपने उत्तरदात्यिों का निर्वीन कर सकेंगे। एमएलसी पदमसेन चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य सरकार पीआरडी जवानों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दैनिक भत्ते में वृद्धि के साथ-साथ आज शुरू की गई मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना जवानों के परिवारों के लिए बड़ा सुरक्षा कवच साबित होगी। कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी द्वारा सभी आगन्तुकों का आभार ज्ञापित किया गया।

                         

No comments: