Mar 30, 2026

चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


 गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-153/26, धारा 331(4),305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त अनिल तिवारी पुत्र अंजनी तिवारी निवासी मौजा कंछर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच को रेलवे स्टेशन गोण्डा के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1350 रू0 बरामद किया गया। 

वादी अपूर्व टंडन पुत्र अनूप टंडन निवासी नैयर कालोनी, गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 17.02.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी जन औषधि केंद्र (महिला अस्पताल परिसर) का ताला तोड़कर कुछ रुपये चोरी कर लिये गए है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 30.03.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा घटना कारित करने के आरोपी अभिय अनिल तिवारी पुत्र अंजनी तिवारी निवासी मौजा कंछर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच को रेलवे स्टेशन गोण्डा के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1350 रू0 बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त
01. अनिल तिवारी पुत्र अंजनी तिवारी निवासी मौजा कंछर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच।


No comments: