गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-85/2026 धारा 109(1),115(2),352,351(3) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त सूरज उर्फ लक्की पुत्र प्रदीप कसौधन निवासी विसाता गली बभनान थाना गौर जनपद बस्ती को लोलपुर हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले में वादी सौरभ गोस्वामी पुत्र बदी विशाल गोस्वामी निवासी ग्राम पचरन, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना नवाबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 05.02.2026 को परीक्षा देकर लौटते समय एम्पल्स स्कूल परसापुर थाना नवाबगंज के पास विपक्षी अभी जायसवाल व अर्जुन दूबे द्वारा अपने साथी अभियुक्तों के साथ रोककर गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा, रॉड व हॉकी से मारपीट की गई, जिससे प्रार्थी को चोटें आईं। हल्ला करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें नवाबगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्त सूरज उर्फ लक्की पुत्र प्रदीप कसौधन निवासी विसाता गली बभनान थाना गौर जनपद बस्ती को लोलपुर हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. सूरज उर्फ लक्की पुत्र प्रदीप कसौधन निवासी विसाता गली बभनान थाना गौर जनपद बस्ती।
No comments:
Post a Comment