गोण्डा - दिनांक 16.03.2026 को संदीप मिश्रा पुत्र श्याम मनोहर मिश्रा निवासी गंगापुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 देहात पर सूचना दी गई कि दिनांक 28.2.2026 को रात्रि में पास के गांव बहलोलपुर में एक निमन्त्रण में गये थे, जहां प्रार्थी रिस्तेदार की बाइक स्पलेन्डर प्लस UP43AZ3470 ब्लैक कलर को लेकर गया था है। वहां से किसी ने बाइक चोरी कर ली थी । जिसे काफी खोजबीन किया लेकिन कोई पता नहीं चला । तथा दिनांक 25.03.2026 को वादी राम जस पुत्र जगराम निवासी इटई अब्दुल्ला थाना शाहदुल्ला नगर जनपद बलरामपुर द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 22.03.26 को वह गोण्डा से दवा लेने गये थे वापस आते समय रास्ते में एक दुकान पर कुछ सामान लेने लगा जहाँ से उनकी मोटरसाइकिल UP-42-AM-2494 को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है । प्राप्त लिखित तहरीरों के आधार पर थाना को0 देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये । दिनांक 25.03.2026 को थाना को0 देहात पुलिस टीम खोरहंसा बाजार में देखभाल क्षेत्र में रवाना थी कि इसी दौरान सूचना पर पाण्डेयपुर चौराहा से जमदरा जाने वाली रोड पर वाहन चोर अभिषेक तिवारी पुत्र ननकन तिवारी निवासी ग्राम दलपतपुर थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशानदेही पर 02 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई । बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया ।
पूछताछ का विवरण
अभियुक्त द्वारा पुलिस पूछताछ के दौरान बताया गया कि जिस गाड़ी पर वह बैठा था वह चोरी की है । जिसे करीब 3- 4 दिन पूर्व जमुनिया बाग चौराहा के पास चोरी किया था तथा इस मोटर साइकिल को बेचने के फिराक में था । अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में भी वाहन चोरी में जेल जा चुका है अभी कुछ माह पूर्व ही जिला कारागार गोण्डा से रिहा हुआ है। उक्त गाड़ी सुपर स्प्लेण्डर (रंग काला) का नम्बर UP42AM2494 अंकित है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 202/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है । अभियुक्त के पास से कुल 3700/-रु0 बरामद हुए । जिसके बारे में बताया कि कुछ दिन पूर्व बहलोलपुर से काले रंग की हीरो स्पेलेण्डर मोटर साइकिल UP 43AZ 3470 चोरी की थी, जिसे नेपाल ले जाकर 8000/-रु0 में बेच दिया था उसी का बचा हुआ रुपया है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय मु0अ0सं0 166/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है । और पूछताछ करने पर बताया कि जेल से छूटने के बाद जिला अस्पताल गोण्डा से एक मोटर साइकिल HR07N4470 चोरी की थी जिसे बेचने के लिये यही सड़क के पास ही झाड़ियो में छुपा कर रखा है । उसके निशादेही पर सड़क से करीब 50- 60 मीटर पीछे झाड़ियों में एक मोटर साइकिल छिपा कर रखी हुई बरामद की गयी जिस पर HR07N4470 नम्बर अंकित है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. अभिषेक तिवारी उम्र 20 वर्ष पुत्र ननकन तिवारी निवासी ग्राम दलपतपुर थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा ।
अनावरित अभियोग
01. मु0अ0सं0 202/2026 धारा 303(2), 317(2), BNS थाना को0 देहात जनपद गोण्डा
02. मु0अ0सं0 166/26 धारा 303(2), 317(2), BNS थाना को0 देहात जनपद गोण्डा ।
बरामदगी
01. 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल UP-42-AM-2494
02. 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल HR-07-N-4470
03. 3700/- रु0 नकद चोरी की मोटरसाइकिल बेचकर प्राप्त
No comments:
Post a Comment