गोण्डा - विकासखण्ड करनैलगंज की ग्राम पंचायत पाल्हापुर में "पंचायत उत्सव भवन" के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के संपन्न होने के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन द्वारा ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर गढ़वाल में संचालित गौशाला में पानी, भूसा, हरा चारा आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गौशाला में नियमित रूप से पानी, भूसा एवं चारा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। निरीक्षण के दौरान गौशाला में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए पाए गए, जो क्रियाशील अवस्था में थे।
Mar 12, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment