Mar 20, 2026

बहराइच: आकाशीय बिजली गिरने से खेत से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

 बहराइच: आकाशीय बिजली गिरने से खेत से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

बहराइच: जनपद की तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभौरी, मजरा मिसरनपुरवा में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया।जलील का बेटा मुनव्वर (लगभग 30 वर्ष) अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लाही की पराली लादकर घर लौट रहा था। तभी करीब 12 बजे आकाशीय बिजली गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

No comments: