करनैलगंज/गोण्डा - राष्ट्रीय सेवा योजना (N.S.S)विशेष शिविर के चतुर्थ दिन दिनांक 10 /03/2026 को प्रथम सत्र की शुरुआत मां शारदा की प्रतिमा पर फूल माला व दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना के साथ हुआ । नशा मुक्ति जागरूकता के लिए स्वयं सेवक अपनी टोली के साथ बेलवा समय ग्राम के भयापुरवा में घर-घर जाकर नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरुक कर उन्हें नशा उन्मूलन के लिए जानकारी प्रदान किया। इसके पश्चात सक़रौरा कंपोजिट विद्यालय से रोड सेफ्टी जन जागरूकता रैली निकाली गई एवं मार्ग पर आने जाने वाले व्यक्तियों को यातायात के नियम हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं, सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, सड़क पर ध्यान पूर्वक चले एवं दूसरों का भी ध्यान रखे आदि स्लोगनों के द्वारा लोगों से सड़क पर सुरक्षा के लिए ध्यान रखने का आग्रह किया । द्वितीय सत्र के बौद्धिक कार्यक्रम में बच्चों को "डिजिटल साक्षरता एवं सरकारी योजना" शीर्षक पर व्याख्यान का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० आर ० बी ०सिंह ने अपने वक्तव्यों द्वारा किया, उन्होंने अपने उद्बोधन में डिजिटल तकनीकों जैसे स्मार्टफोन, कंप्यूटर, इंटरनेट आदि का सुरक्षित एवं प्रभावी रूप से उपयोग करने की क्षमता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन डॉ० ममता मिश्रा जी ने किया । तथा छात्रों की जिज्ञासा को सुनकर अपने विचारों के द्वारा उन्हें संतुष्ट किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ शैलेंद्र बहादुर सिंह एवं छात्र विमल मिश्रा, रोहित मौर्या, रोहित कुमार, तान्या, साक्षी महक, रुमी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ०जगन्नाथ तिवारी जी एवम् डॉ०पवन कुमार मिश्र ने अगले दिन की रूपरेखा एवं कार्य योजना के बारे में स्वयंसेवकों को अवगत कराया ।
No comments:
Post a Comment