Mar 1, 2026

दहेज की बलिबेदी पर चढ़ी सरकारी टीचर सोनी शर्मा

फिरोजाबाद - दहेज के चलते सरकारी टीचर सोनी शर्मा की हत्या का मामला सामने आया है, जहां परिजनों द्वारा ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया गया है। सरकारी टीचर सोनी शर्मा की हत्या इटावा में हुई, मृतका का पति शिव किशोर दीक्षित समाज कल्याण विभाग में एडीओ पद पर तैनात बताया जा रहा है। फिलहाल  परिजनों ने पति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है, मृतका के भाई के मुताबिक 50 लाख देने के बाद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए।

No comments: