होली में खलल डालने वालों की खैर नहीं: थाना अध्यक्षों का फ्लैग मार्च
फखरपुर/कैसरगंज, बहराइच होली-रमजान त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को थानाध्यक्ष कैसरगंज फखरपुर ने पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला। कैसरगंज के विभिन्न चौराहों, कस्बा बाजारों पर पैदल गश्त की गई। वहीं, एसओ फखरपुर ने गजाधरपुर, फखरपुर, वजीरगंज, कुंडासर समेत संवेदनशील चौराहों का भ्रमण कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।एसओ ने बताया कि फ्लैग मार्च से लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है। अराजक तत्वों को चेतावनी दी गई कि कानून-व्यवस्था में खलल डालने पर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान थानाध्यक्ष कैसरगंज राजेश शुक्ला, फखरपुर थानाध्यक्ष संजीव चौहान, एसआई संजीव वर्मा, चौकी इंचार्ज अमित त्रिपाठी, दीपक सिंह समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment