गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चोरी की घटना के अनावरण हेतु तलाश/पतारसी की जा रही थी। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बाहा तिराहा, लोखड़िया पुर-बेलवा नोहर मोड़ के पास से 01 अभियुक्त मन्नु विश्वकर्मा पुत्र झुर्रे को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किया गया बक्सा एवं उसमें रखा सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 26/27.08.2026 की रात्रि थाना को0 देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेलवा नोहर में अज्ञात चोर द्वारा वादिनी श्रीमती रामपत्ती के घर से एक बक्सा चोरी कर लिया गया था। बक्से में चांदी के आभूषण, कपड़े, आधार कार्ड, पासबुक एवं अन्य सामान रखा हुआ था। तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे थे। जिसमें आज दिनांक 28.08.2026 को पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त मन्नु विश्वकर्मा पुत्र झुर्रे को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किया गया बक्सा एवं उसमें रखा सामान बरामद किया गया।
No comments:
Post a Comment