गोण्डा - थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 332/2026 में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए डुमरियाडीह-तरबगंज मार्ग, बालेश्वरनाथ मंदिर के सामने घेराबंदी कर अभियुक्त अनुभव तिवारी पुत्र शिव वरदान तिवारी, निवासी ग्राम गढ़ी, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली एक महिला द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 26.08.2026 को उसकी 15 वर्षीय पुत्री निमंत्रण गयी थी। वादिनी के अनुसार, वहीं से विपक्षी द्वारा किशोरी को फोन कर बुलाया गया तथा उसके साथ दुराचार किया गया। तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 28.08.2026 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त अनुभव तिवारी पुत्र शिव वरदान को डुमरियाडीह-तरबगंज मार्ग, बालेश्वरनाथ मंदिर के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया।
No comments:
Post a Comment