Sep 1, 2026

दूसरे चरण का एफएलएन प्रशिक्षण समाप्त, अगला चरण गुरुवार से

 दूसरे चरण का एफएलएन प्रशिक्षण समाप्त, अगला चरण गुरुवार से 

फखरपुर, बहराइच। ब्लॉक संसाधन केंद्र गजाधरपुर पर चल रही बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण का द्वितीय चरण मंगलवार को समाप्त हो गया। सन्दर्भदाता प्रदीप तिवारी ने बताया कि तीसरे चरण का प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू होगा। संदर्भदाताओं ने हिंदी की पुस्तक वीणा तथा गणित की पुस्तक गणित मेला में एनसीईआरटी द्वारा किया गए पाठ्यक्रम बदलाव के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया। बीईओ राकेश कुमार ने सभी प्रशिक्षार्थियों से फीडबैक लेते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सीखें गए कौशल का उपयोग विद्यालय में जरूर करें। बच्चों को बेहतर और सहज वातावरण में शिक्षा प्रदान करें। इस दौरान सन्दर्भदाता संजीव कुमार त्रिपाठी, राजेश पाण्डेय, प्रदीप तिवारी, अनमोल श्रीवास्तव सहित सभी प्रशिक्षार्थी मौजूद रहें।

No comments: