गोण्डा - थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-209/2026 धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त मुल्कराज पुत्र सुनील पाण्डेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे/निशानदेही से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया।
दिनांक 30.08.2026 को थाना कटराबाजार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिरपुरवा तिलका निवासी रवि कुमार पाण्डेय पुत्र कृष्णमणि पाण्डेय द्वारा सूचना दी गयी कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनके घर की खिड़की तोड़कर घर में रखा कीमती सामान चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 01.09.2026 को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त मुल्कराज पुत्र सुनील पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे/निशानदेही से चोरी का सामान बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. मुल्कराज पुत्र सुनील पाण्डेय, निवासी सिरपुरवा तिलका, थाना कटराबाजार, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-209/2026 धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस, थाना कटराबाजार, जनपद गोण्डा।
बरामदगी
1. 02 अदद थाली पीली धातु
2. 05 अदद फूल की कटोरी
3. 04 अदद सिक्का सफेद धातु
4. 01 अदद गैस सिलेण्डर
5. 01 अदद इन्वर्टर मय बैट्री
6. 01 अदद LCD
7. 01 अदद LG LED TV
8. 01 अदद ग्राइंडर/मिक्सर आदि ।
No comments:
Post a Comment