गोण्डा - थाना छपिया पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 341/2026 धारा 137(2), बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अंकित पासवान पुत्र मुखराम को मसकनवां चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 30.08.2026 को थाना छपिया क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना छपिया पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री को विपक्षी अंकित पासवान पुत्र मुखराम बहलाफुसला कर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 01.09.2026 को थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त अंकित पासवान पुत्र मुखराम को मसकनवां चौराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
No comments:
Post a Comment