आगरा - आगरा में युवती ने आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया, उससे पहले वीडियो वायरल कर कांस्टेबल पर शारीरिक शोषण का गम्भीर आरोप लगाया है। युवती पुलिस कांस्टेबल के साथ रह रही थी,आत्महत्या से पहले युवती ने वीडियो बनाकर वायरल किया,वायरल वीडियो में कांस्टेबल पर गम्भीर आरोप लगाए। महिला ने सिपाही पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया तथा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की बात कही।
मामले में ताजगंज थाने में तैनात कांस्टेबल जेबी गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है,डीसीपी सिटी के आदेश पर आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर उसे अरेस्ट कर लिया गया है।
No comments:
Post a Comment