Mar 15, 2026

सुजीत को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, बंदूक बरामद



थाना को0 नगर पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 अदद बंदूक मय 02 अदद खोखा व 04 अदद जिन्दा कारतूस बर

गोण्डा - दिनांक 13.03.2026 को समय करीब 18ः00 बजे थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा क्षेत्र में मकान के विवाद को लेकर राम सिंह पुत्र स्व० अमर सिंह अपने दो अज्ञात साथियों के साथ लक्ष्मन सिंह के मकान पर पहुँचकर गाली-गलौज करते हुए फायर कर दिया था। फायरिंग में सुजीत सिंह के सीने के नीचे गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु पहले डा० ओ०एन० पाण्डेय अस्पताल गोण्डा तथा बाद में पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया। वादी अजीत सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह नि0 धोबहाराय थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 15.03.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा आरोपी अभियुक्त राम सिंह पुत्र स्व0 अमर सिंह को मनकापुर बस अड्डे के पास स्थित एक खंडहर मकान से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद डीबीबीएल बंदूक मय 02 अदद खोखा व 04 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: