गोण्डा - थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा पर वादीगण द्वारा एक ही प्रकार की ठगी/धोखाधड़ी की घटना के संबंध में अलग-अलग तहरीरें प्रस्तुत की गयीं। तहरीरों में मुख्य आरोपी विवेक कुमार उर्फ शमशाद खान तथा उसके सहयोगियों द्वारा “मल्टी इंटरनेशनल इमीग्रेशन काउंसिल/काउन्सिलिंग” नाम से कार्यालय संचालित कर लोगों को रूस (मास्को) में नौकरी दिलाने के नाम पर वीजा बनवाने का झांसा देकर धनराशि ठगने का आरोप लगाया गया।वादीगण के अनुसार आरोपी द्वारा फर्जी वीजा एग्रीमेंट व ऑफर लेटर देकर विभिन्न लोगों से लाखों रुपये लिए गए तथा उन्हें दिल्ली/लखनऊ एयरपोर्ट बुलाया गया। बाद में आरोपी द्वारा पासपोर्ट लेकर संपर्क बंद कर दिया गया, जिससे लोगों को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। वादीगण की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसओजी/सर्विलांस एवं थाना को0 नगर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा पूर्व में मुख्य आरोपी विवेक कुमार उर्फ शमशाद खान को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।दिनांक 15.03.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त अमजद करीम व सुनील गुप्ता को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 194 पासपोर्ट, ₹6,22,000/- नगद व 01 अदद स्कार्पियो वाहन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट- शमशाद खान को पूर्व में थाना को0 नगर, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है जिसे पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लिया गया था। उसी की निशानदेही पर उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तगण का नाम पता
01. अमजद करीम पुत्र स्व0 मो0 रज्जाक खान, नि0 मकान नं0 53-D, अशोका गैस गोदाम गली, निकट मुर्गीदाना फैक्ट्री, श्रवण नगर, सिघड़िया, थाना कैण्ट, जनपद गोरखपुर।
02. सुनील गुप्ता पुत्र बलराम शाह, नि0 नन्दा नगर, दरगहिया हरिजन बस्ती, खोराबार उर्फ सूबा बाजार, कुड़ाघाट, थाना ऐम्स, जनपद गोरखपुर।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-177/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 351(3) बीएनएस थाना को0 नगर।
02. मु0अ0सं0-179/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. कुल 194 अदद पासपोर्ट
02. नगद ₹6,22,000/-
03. 01 अदद स्कार्पियो वाहन (UP53FL4414)
04. एक मोबाइल फोन (Realme) मय 02 सिम
05. एक मोबाइल फोन (iPhone-14) मय सिम
No comments:
Post a Comment