Mar 6, 2026

जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



 

गोण्डा - दिनांक 19.02.2026 को वादी विष्णुदेव पुत्र कमला प्रसाद दीक्षित नि0 ग्राम चंगेरिया थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना कर्नलगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 18.02.2026 को समय करीब रात 10.00 बजे प्रार्थी के पिता को पुरानी रंजिश को लेकर प्रमोद पुत्र माता प्रसाद व अन्य लोगों द्वारा शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया तथा शोर मचाने पर गाँव के लोग आ गये जिससे विपक्षीगण भाग गये, भागते समय उनके द्वारा कट्टे से फायरिंग की गई जिससे घर में मौजूद लड़के आर्यन दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 06.03.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 01 आरोपी अभियुक्त- बरखू पुत्र कामता निवासी ग्राम चंगेरिया थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोण्डा को रेलवे अण्डरपास चंगेरिया के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01 बांस का डण्डा चंगेरिया रेलवे ब्रिज के पास कुर्मीपुरवा जाने वाले मार्ग के किनारे गड्ढे से बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: