बिजनौर - 12वीं की आधा दर्जन छात्राएं अचानक लापता हो गई, 2 थाना क्षेत्रों के गांव की 6 छात्राओं के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छात्राएं परीक्षा देने घर से निकलीं थीं लेकिन परीक्षा देकर घर वापस नहीं लौटी । लापता छात्राएं अलग-अलग गांव कस्बे की रहने वाली बताई जा रही हैं।
पीड़ित परिजनों द्वारा थाना चांदपुर में मामले की शिकायत की गई है। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में थाना चांदपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा गुमशुदा छात्राओं की शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है। छात्राओं की बरामदगी के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा शीघ्र ही उनकी बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।
No comments:
Post a Comment