करनैलगंज /गोण्डा - गुरुवार को सरयू डिग्री कॉलेज द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के षष्ठम दिवस के प्रथम सत्र में पवन कुमार मिश्र द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात स्वयं सेवकों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।जिसमें एनएसएस की विभिन्न टोलियों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। जिसमें किरण रोहित रोशनी तान्या साक्षी आरती अंजलि ने छोड़ो अपने सारे काम, आओ चलो करे मतदान, पहले मतदान ,फिर जलपान ,आदि स्लोगनों से लोगों को जागरूक किया। छठे दिन केद्वितीय सत्र के बौद्धिक कार्यक्रम में "जल संरक्षण एवं कचरा प्रबंधन" विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आर. बी.सिंह रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य मे कहा कि वर्षा जल संचयन,नल बंद रखना ,और भूजल पुनर्भरण से पानी बचाएं एवं कचरा प्रबंधन में ( कम करना, पुनः उपयोग,पुनर्चक्रण)अपनाएं । कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ शैलेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ.त्रिपुरारी दूबे,डॉ. ममता मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जगन्नाथ तिवारी ने किया तथा पवन मिश्रा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं अगले दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पूनम,अंजली, रुचि,रोहित केवट, कपिल, कोमल अर्चना सृष्टि, निधिका शर्मा वंदना, तान्या इत्यादि स्वयंसेवक तथा अनेक ग्राम वासी भी उपस्थित रहे।
Mar 12, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment