Mar 12, 2026

कौड़िया पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या के 03 गिरफ्तार, निशानदेही आलाकत्ल '02 अदद डण्डे' किये गये बरामद

 
 गोण्डा - विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 44/2026 धारा 352,115 (2),351 (3), 110,105 बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी वांछित अभियुक्तगण 1. सूरज उर्फ रक्षाराम बाजपेयी पुत्र ओमप्रकाश बाजपेयी, 2. शिवम बाजपेयी पुत्र ओमप्रकाश बाजपेयी व 3. ओमप्रकाश बाजपेयी पुत्र बेनीप्रसाद बाजपेई को आर्यनगर छितौनी नहर के किनारे सड़क से गिरफ्तार कर निशानदेही पर आलाकत्ल '02 अदद डण्डे' बरामद किये गये। 

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 07.03.2026 को वादी महेश बाजपेई पुत्र फतेह बहादुर बाजपेई निवासी ग्राम रुकमंगदपुर थाना कौड़िया जनपद गोण्डा द्वारा थाना कौड़िया पर लिखित तहरीर दी गई कि शाम 07.30 बजे विपक्षीगण 1. रक्षाराम उर्फ सूरज, 2. शिवम् पुत्रगण ओमप्रकाश बाजपेई, 3. ओमप्रकाश पुत्र बेनी प्रसाद बाजपेई आदि जमीन के विवाद को लेकर वादी के दरवाजे पर आकर गाली देने लगे, वादी के भाई रमेश पुत्र फतेह बहादुर द्वारा विपक्षियों को गाली देने से मना किया तो विपक्षीगण उन्हें लाठी-डन्डा से मारने लगे । वादी महेश कुमार, अवधेश कुमार पुत्र फतेह बहादुर व मंगल पुत्र रमेश बीच बचाव कराने गए तो विपक्षीगण द्वारा उन लोगों को भी मारा पीटा गया जिससे सभी लोगों को चोटें आयीं । गम्भीर रूप से घायल रमेश व मंगल को एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल गोण्डा भिजवाया गया । जहाँ डॉक्टर द्वारा उन्हे लखनऊ रेफर कर दिया गया । प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । दिनांक 09.03.26 को लखनऊ ट्रामा सेण्टर में इलाज के दौरान वादी के भाई रमेश की मृत्यु हो गई । जिसके उपरान्त विवेचना के दौरान उक्त अभियोग में धारा 105 बीएनएस की बढोत्तरी की गई । दिनांक 11.03.2026 को थाना कौड़िया पुलिस टीम द्वारा आरोपी वांछित अभियुक्तगण - 1. सूरज उर्फ रक्षाराम बाजपेयी पुत्र ओमप्रकाश बाजपेयी, 2. शिवम बाजपेयी पुत्र ओमप्रकाश बाजपेयी व 3. ओमप्रकाश बाजपेयी पुत्र बेनीप्रसाद बाजपेई को आर्यनगर छितौनी नहर के किनारे सड़क से गिरफ्तार किया गया, एवं निशानदेही पर आलाकत्ल '02 अदद डण्डे' बरामद किये गये ।  गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।


No comments: