करनैलगंज/गोण्डा - सोमवार को सरयू डिग्री कॉलेज द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन प्रातः कालीन सत्र में स्वास्थ्य एवं पोषण का कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें एनएसएस की विभिन्न टोलियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें किरण रोहित रोशनी तान्या साक्षी आरती अंजलि ने विभिन्न स्लोगन जैसे आपका स्वास्थ्य हमारीप्राथमिकता पोषण अपनाओ रोग दूर भगाओ आदि स्लोगनों से लोगों को जागरूक किया गया। तीसरे दिन के बौद्धिक कार्यक्रम में स्वास्थ्य में शिक्षा की भूमिका विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरबी सिंह रहे। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता पोषण और स्वास्थ्य संतुलित हुआ खुशहाल जीवन शैली के बारे में जागरूक कर बीमारियों को रोकने में मदद करती है। कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में प्राध्यापक डॉक्टर शैलेंद्र बहादुर सिंह मार्शल स्टालिन व डॉक्टर त्रिपुरारी दुबे जी ने अपने विचार व्यक्त किये। स्वास्थ्य व शिक्षा एक दूसरे को कैसे प्रभावित करते हैं पर वृहद प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जगन्नाथ तिवारी ने किया तथा पवन मिश्रा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा अगले दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। बौद्धिक सत्र में विमल मिश्रा कोमल अर्चना सृष्टि निधि का शर्मा वंदना इत्यादि स्वयंसेवक वह अनेक ग्राम वासी भी उपस्थित रहे।
Mar 9, 2026
पोषण अपनाओ रोग दूर भगाओ सहित अन्य स्लोगन के साथ छात्रों ने ग्रामीणों को किया जागरूक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment