Mar 26, 2026

दहेज हत्याभियुक्त हरिकेश गोस्वामी गिरफ्तार, ठकुरापुर का मामला

 
 गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0- 17/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित 01 आरोपी अभियुक्त -  हरिकेश गोस्वामी पुत्र शशि कुमार को ठकुरापुर मोड़ के पास सड़क से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में वादिनी मिथला देवी पत्नी श्याम मुरारी निवासी लालपुर चन्द्रभान थाना को0 नगर गोण्डा द्वारा थाना को0 देहात में लिखित तहरीर दी गयी कि उन्होने अपनी लड़की की शादी 04 वर्ष पूर्व हरिकेश पुत्र शशी कुमार उर्फ बब्बू निवासी ठकुरापुर (डीहा) से की थी । शादी के कुछ समय बाद से ही उनकी लड़की को उसके पति व ससुरालीजनों द्वारा नगदी, मोटर साईकिल, जेवर , भैंस की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था । दिनांक 12.01.2026 को विपक्षीगण द्वारा दहेज की मांग को लेकर उनकी लड़की की हत्या कर दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । आज दिनांक 26.03.2026 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त - हरिकेश गोस्वामी पुत्र शशि कुमार को ठकुरापुर मोड़ के पास सड़क से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।


No comments: