लखनऊ - चिनहट क्षेत्र में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया,गला रेतकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। खून से लथपथ शव मैदान में पड़ा मिला,
मौके से शराब और कोल्डड्रिंक की बोतलें भी पाई गई हैं।
शुरुआती जांच में दोस्तों पर शक गहरा रहा है। लोग शराब के नशे में हत्या करने की आशंका जता रहे हैं, मामले में पुलिस द्वारा 2 युवकों को हिरासत में लिया गया है। मृतक की पहचान रितेश सिंह के रूप में हुई है,पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
Mar 25, 2026
युवक की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment