Mar 4, 2026

अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, छत पर गिरा युवक,मौत

रायबरेली - बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि डिवाइडर से बाइक इतना तेज टकराई कि टक्कर के बाद युवक दुकान की छत पर जाकर गिरा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग घंटों ढूंढते रहे, जिसके बाद बाइक सवार का शव छत पर मिला। घटना बछरावां के बांदा-बहराइच मार्ग की है।

No comments: