35 लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक व पगमिल मशीनें मिलेंगी
ग्रामोद्योग योजना के तहत 09 को डोना मेकिंग मशीन का वितरण
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 ग्राम प्रधान होंगे सम्मानित
गोण्डा - उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा जरूरतमंद लाभार्थियों को निःशुल्क टूल-किट्स का वितरण किया जाएगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 35 लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक एवं पगमिल मशीनें वितरित की जाएंगी। साथ ही ग्रामोद्योग टूल-किट्स वितरण योजना के तहत 09 लाभार्थियों को डोना मेकिंग मशीन भी प्रदान की जाएगी। यह वितरण कार्यक्रम वेंकटाचार्य क्लब, गोण्डा में प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान के करकमलों द्वारा सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम के दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजनाओं के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड से दो-दो ग्राम प्रधानों का चयन किया गया है, इस प्रकार कुल 32 ग्राम प्रधानों को सम्मान प्रदान किया जाएगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने जनपदवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।
No comments:
Post a Comment