Mar 3, 2026

डॉ0 अशोक ‘’गुलशन’’ को काव्य शिल्पी सम्मान


बहराइच- अखिल भारतीय काव्यधारा रामपुर उ०प्र० द्वारा यू0पी0 प्रेस क्लब लखनऊ में होलिका दहन की पूर्व संध्या पर आयोजित पुस्तक लोकार्पण, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में विगत चार दशक से चिकित्सा, साहित्य तथा समाज सेवा में रत सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, कवि, साहित्यकार, एवं समाजसेवी डॉ0 अशोक गुलशन को संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र कमल आनन्द द्वारा काव्यधारा काव्यशिल्पी सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।
 अब तक 2713 सम्मान, पुरस्कार, उपाधि, अलंकरण, प्रशस्ति-प्रमाण पत्रों से सम्मानित डॉ0 गुलशन को 42 देशों की साहित्यिक संस्थाओं से 841  तथा 60 देशों की सामाजिक  संस्थाओं से 1872 सम्मान, पुरस्कार, उपाधियाँ, अभिनन्दन, अलंकरण प्रशंसा-प्रमाण पत्र प्रदान किये जा चुके हैं|  डॉ0 गुलशन की कहानी, पटकथा और काव्य विधा की 26 प्रकाशित पुस्तकें प्रकाशित हैं तथा इनके नाम विश्व की सबसे लम्बी ग़ज़ल, सबसे बड़ी ग़ज़ल, सबसे छोटी ग़ज़ल. अद्वितीय ग़ज़ल, बड़ा/लम्बा/अद्वितीय गीत, एक वर्ष में सर्वाधिक सम्मान प्राप्तकर्ता, साहित्य में सर्वाधिक सम्मान प्राप्तकर्ता, दोहा ग़ज़ल, मुहावरा ग़ज़ल, विभिन्न क्षेत्रों में सबसे कम उम्र के सर्वाधिक ऑनरेरी डॉक्टरेट प्राप्तकर्ता तथा 655 नाम के 12634 हिन्दी अख़बारों के संग्रहकर्ता कुल 11 प्रकार के 56 विश्व/अंतर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय रिकार्ड बनाये जा चुके हैं जिसे लिम्का बुक, वर्ल्ड बुक आदि राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय रिकार्ड बुक्स में सम्मिलित किया गया है। इनके अतिरिक्त 6 देशों सहित भारत के 22 राज्यों तथा उ०प्र० के 56 जनपदों से 1216 नामों से प्रकाशित पत्र/पत्रिकाओं/संकलनों में इनकी लगभग तीन हजार रचनायें प्रकाशित हो चुकी हैं| इनकी पुस्तकें राजकीय पुस्तकालयों में आपूर्तित हैं तथा इनके द्वारा रचित रचनाओं को पद्मश्री डॉ0 सोमा घोष सहित कई गायक/गायिकाओं ने स्वर दिया है|
 
11 संकलनों के संपादक डॉ0 गुलशन की रचनाधर्मिता पर ‘’डॉ0 अशोक ‘’गुलशन’’ का हिन्दी साहित्य में योगदान’’ विषय पर लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा एम0फिल0 हुई है तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पीएच0 डी0 के शोध ग्रन्थ में उनकी छोटी बहर की ग़ज़ल सम्मिलित की गई है। एन0सी0सी0, स्काउट, रोवर रेंजर फोर्स तथा एन0एस0एस0 में सक्रिय रूप से प्रतिभागी रहे डॉ0 गुलशन की रचनाओं का प्रसारण शायरी फॉर यू-एस०एम०एस० गपशप, आकाशवाणी लखनऊ, दूरदर्शन उत्तर प्रदेश, जनसंदेश टीवी, पूर्वापोस्ट टीवी तथा नेपालगंज के विभिन्न एफ0एम0 चैनल्स पर हुआ है| मित्रों, प्रशंसकों व शुभचिंतकों से प्राप्त 4500 पत्रों के संग्रहकर्ता, शताधिक पुस्तकों के समीक्षक, 800 से अधिक मंचों पर प्रतिभाग करने वाले तथा इंडोनेशिया, थाईलैंड, भूटान तथा काठमांडू के विश्व हिन्दी उत्सव एवं साहित्यिक समारोहों में प्रतिभाग कर चुके डॉ0 गुलशन को साहित्य तथा समाजसेवा के क्षेत्र में 49 देशों से 123 ऑनरेरी डॉक्टरेट एवं 6  डी0लिट0, 18 देशों से 87 अंतरराष्ट्रीय सम्मान  16 राज्यों से 53  राष्ट्रीय सम्मान, 12 देशों से 30 डिप्लोमा,13 देशों से 113 उपाधियाँ, इंडोनेशिया में एक लाख की सम्मान राशि प्रदान कर दुष्यन्त कुमार ग़ज़ल सम्मान तथा उ०प्र० सरकार के राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा 51 हजार रूपये सम्मान राशि प्रदान कर अमृत लाल नागर पुरस्कार तथा एक लाख रूपये सम्मान राशि प्रदान कर डॉ0 हरिवंश राय बच्चन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|  
 
 
 
 
 

No comments: