Mar 4, 2026

नहर में गिरी बाइक,बाइक सवार पिता पुत्र की मौत

एटा - नहर में डूबने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जाकर गिर गई,नहर में बाइक गिरने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
बाइक सवार पिता डालचंद 28 वर्ष तथा पांच वर्षीय बेटे की मौत से गांव में मातम छा गया। घटना बागवाला थानाक्षेत्र अन्तर्गत सिढ़पुरा रोड की है।

No comments: