गोण्डा - पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-25/26, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त- विपिन कुमार सिंह पुत्र भवानी भीख सिंह निवासी परासपट्टी मझवार थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा चौबेपुर नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
दिनांक 02.02.2026 को प्र0नि0 मोतीगंज को क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग के दौरान जनता से सूचना प्राप्त हुई कि विपिन कुमार सिंह पुत्र भवानी भीख सिंह निवासी परासपट्टी मझवार, थाना उमरी बेगमगंज, जनपद गोण्डा द्वारा एक संगठित अपराधी गिरोह संचालित किया जा रहा है, जिसका सक्रिय सदस्य अर्जुन पाठक पुत्र जय जय राम पाठक निवासी धनुही लोहंगपुर, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा है। उक्त गिरोह समाज में भय एवं आतंक फैलाकर फिरौती हेतु अपहरण जैसे गंभीर अपराध कारित करता है। उक्त गिरोह का कृत्य उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के अन्तर्गत दण्डनीय पाया गया। गिरोहचार्ट तैयार कर अनुमोदन उपरान्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें आज दिनांक 03.02.2026 को थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा गैंग लीडर विपिन कुमार सिंह पुत्र भवानी भीख सिंह निवासी परासपट्टी मझवार थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा चौबेपुर नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment