Feb 3, 2026

कर्नलगंज पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार हुआ इंतजार पुत्र मो.हारून



 

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-526/25 धारा 103(1),238ए बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त इन्तजार पुत्र मो0 हारून वर्तमान पता भैरवनाथ पुरवा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा स्थायी पता सकरौरा पश्चिमी थाना को0 कर्नलंगज गोण्डा को लखनऊ गोण्डा मार्ग सब्जी मण्डी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 
दिनांक 04.12.2025 को थाना कर्नलगंज क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला बम्पुलुस निवासी अकबर अली उर्फ चौधरी (उम्र लगभग 40 वर्ष) का शव खैरुद्दीन शाह कब्रिस्तान के पीछे स्थित खेत में बने कुएँ से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगण द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट/डॉग स्क्वाड टीम को घटना स्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करायी गयी। मृतक की पत्नी श्रीमती नगमा की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 कर्नलगंज में 04 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें दिनांक 10.12.2025 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के उपरान्त दौरान दोषी पाए गए 03 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार न्यायालय रवाना किया गया था। आज दिनांक 03.02.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्त इन्तजार पुत्र मो0 हारून को लखनऊ गोण्डा मार्ग सब्जी मण्डी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: