Feb 11, 2026

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत नाजुक रेफर

करनैलगंज/गोण्डा - तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है, जिससे आए दिन किसी न किसी की जान जोखिम में पड़ती रहती है। कुछ इसी तरह हादसा बुधवार देर शाम करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भभुआ (ताले पुरवा) के पास हुआ जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर  बाइक सवार विनीत सिंह उम्र करीब 25 पुत्र खेलावन सिंह निवासी भभुआ (बढ़इन पुरवा) गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गोण्डा रेफर कर दिया।

No comments: