प्राचीन शिव मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार
फखरपुर, बहराइच। विकास खण्ड फखरपुर के जैतापुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर टूट फाट गया था। जिसका जीर्णोद्धार समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर कराया है। पंडित भुवन दत्त अवस्थी ने बताया कि प्रतिष्ठा का कार्य सोमवार से शुरू होकर शुक्रवार को सम्पन्न होगा। आज सोमवार के दिन कलश यात्रा निकाली गई है, जिसमें काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल रहें। विभिन्न तरह के पूजा पाठ के संपन्न होने के बाद शुक्रवार के दिन भगवान भोलेनाथ सपरिवार एवं हनुमान जी महराज मंदिर में विराजमान होंगे। क्षेत्रवासियों तथा भक्तगणों में मंदिर को लेकर खुशी की लहर है।


No comments:
Post a Comment