रायबरेली - खीरो थानाक्षेत्र अंतर्गत अतरहर गांव में सीसी रोड निर्माण के दौरान हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, और दो पक्षों में जमकर ईंट, पत्थर व लाठी, डंडे चले। पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट के दौरान दारोगा, सिपाही समेत दस लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रधान पति समेत परिवारीजन से मारपीट हुई,इसी दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना कर वायरल कर दिया, मामले में चौकी इंचार्ज की तहरीर पर 10 नामजद व अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका इलाज में जिला अस्पताल में चल रहा है।
Feb 12, 2026
पुलिस की मौजूदगी में प्रधानपति से मारपीट, दारोगा, सिपाही समेत दस घायल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment