Feb 21, 2026

शादी में हर्ष फायरिंग,9 साल के बच्चे को लगी गोली

बुलंदशहर - जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत शादी में किशोर ने हर्ष फायरिंग कर दिया जिससे 9 वर्षीय बच्चे के सिर में गोली लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चा पड़ोस का रहने वाला बताया जा रहा है, बताया जा रहा है कि रील बनाने के शौक में किशोर ने फायरिंग की जिससे यह हादसा हो गया। घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑपरेशन के बाद हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं फायरिंग करने वाला किशोर पिता सहित फरार हो गया।

No comments: