Feb 21, 2026

7 वर्षीय मासूम से हैवानियत, बेहोश हालत में छोड़कर कर भाग गया आरोपी

गोरखपुर - मासूम से हैवानियत की घटना के बाद हड़कंप मच गया, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूरा मामला पीपीगंज क्षेत्र से जुड़ा है जहां,शादी में आई 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया गया और बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
आरोपी बच्ची को ले जाते ड्रोन कैमरे की रिकॉर्डिंग में दिखाई पड़ा, जिससे उसकी पहचान हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भेजवाया तथा आरोपी अशोक निषाद को भी दबोच लिया।

No comments: