गोण्डा - जिले की नामी–गिरामी और संभ्रांत हस्तियों में शामिल बलराज सिंह चौहान (90 वर्ष) निवासी पसका का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। जानकारी के मुताबिक श्री चौहान की तबीयत लंबे अरसे से खराब चल रही थी, जिसके चलते उन्हें लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। वे काफी समय से उम्रजनित समस्याओं से जूझ रहे थे। बलराज सिंह चौहान अपने सादगीपूर्ण जीवन, सामाजिक सहभागिता और क्षेत्र के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। समाज में उनकी अलग पहचान थी और हर वर्ग में उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। उनके मार्गदर्शन और अनुभव का लाभ क्षेत्र के अनेक लोगों को मिलता रहा। बलराज सिंह चौहान के निधन पर कटरा बाजार विधायक बावन सिंह तथा करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने शोक जताया है। बलराज सिंह के निधन की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग, ग्रामीणों व शुभचिंतकों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। परिवारजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार पारिवारिक परंपराओं के अनुसार पैतृक निवास पसका गांव स्थित घाट पर किया जाएगा। उनके निधन को जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। बता दें कि अभी हाल ही में बलराज सिंह चौहान की बहू का असामयिक निधन हो गया था जिसका दुःख परिवार भूल नहीं पाया था इसी बीच परिवार के मुखिया के निधन से परिवार में मातम छा गया।
Jan 21, 2026
जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी बलराज सिंह चौहान का निधन,शोक संवेदना के लिए उमड़ा जनसैलाब
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment